क्या मस्से जमने के बाद संक्रामक होते हैं?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 11:35

मस्सा होता क्या है? (What is Warts?)

मस्सा नुकसान रहित त्वचा में बढ़ोतरी के रूप में होता है। यह हयूमन पैपिलोमा वायरस (एच.पी.वी.) नामक विषाणु के कारण होता है। यह नॉन-कैंसरस होता है। यह वायरस शरीर में ऐसी जगह से प्रवेश करता है जहां पर त्वचा कटी व फटी हुई होती है वहाँ पर बढ़कर यह त्वचा की बाहरी परत को प्रभावित करता है।

शायद आपको पता नहीं मस्सा कई प्रकार के होते हैं-

कॉमन वार्ट्स- खुरदुरे से उभरे हुए वार्ट्स जो अक्सर हाथों पर पाये जाते हैं।

फ्लैट वार्ट्स- यह अन्य वार्ट्स की अपेक्षा छोटे और मुलायम होते हैं। इनके सिरे फ्लैट होते हैं और ये आमतौर से चेहरे, बांहों और टाँगों पर पाये जाते हैं।

फिलीफार्म वार्ट्स- यह बढ़कर धागों जैसे दिखते हैं और ऐसे अधिकतर चेहरे पर पाये जाते हैं।

प्लांटर वार्ट्स- आमतौर से पैरों के तलुओं में पाये जाते हैं और जब ये गुच्छों में बनते हैं तो मोजॉइक वार्ट्स के रूप में जाने जाते हैं। ये कंड़े और मोटे पैच होते हैं जिनमें छोटे-छोटे काले बिन्दु होते हैं जो कि वास्तव में रक्त वाहिनियां होती हैं।

पेरिंयगुअल वार्ट्स- ये अंगुलियों और अंगूठों के नाखूनों के नीचे और इर्द-गिर्द बनते हैं। इनकी सतह खुरदुरी होती है और ये नाखूनों की बढ़ोतरी को प्रभावित कर सकते हैं।

जेनिटिक वार्ट्स- ये सैक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज- एसिडिटी का सबसे प्रचलित रूप है। ये शरीर के प्रजनन संबंधी हिस्सों जैसे कि योनि, लिङ्ग, गुदा और अंडकोष पर बनते हैं। ये उभरे हुए या चपटें, अकेले या गुच्छों में बन सकते हैं और सैक्सुअल इंटरकोर्स के दौरान त्वचा के संपर्क से फैलते हैं।
मस्सा क्यों होता है? (Causes of Warts)

मस्सा होने के पीछे बहुत सारे कारण होते हैं जो निम्नलिखित हैं-

-एस.पी.वी. (हयूमन पैपिलोमावायरस) के कारण मस्सा उत्पन्न होता है जो बहुत संक्रामक और प्रत्यक्ष संपर्क द्वारा फैलता है।

-यदि आप अपने वार्ट्स को छूते हैं और उसके बाद अपने शरीर के दूसरे हिस्से को छूने भर से ही खुद को नये सिरे से संक्रमित कर सकते हैं।

-तौलिया या निजी उपयोग की दूसरी चीजों को मिल बांटकर, इस्तेमाल करने से यह एक संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में पहुँच सकता है।

-प्रत्येक व्यक्ति एच.पी.वी के खिलाफ अपने इम्युन सिस्टम की मजबूती के अनुसार प्रतिक्रिया करता है। कुछ लोगों में वार्ट्स की सम्भावना अधिक होती है जबकि अन्य इस वायरस से प्रतिरक्षित रहते हैं।


मस्सा होने के लक्षण (Symptoms of Warts)

वैसे तो आमतौर पर मस्सा शरीर के किसी अंग में त्वचा पर अतिरिक्त उभार जैसा दिखता है लेकिन इसके अलावा और भी लक्षण होते हैं जिनके बारे में जानकारी रखना अच्छा होता है।

type of warts

मस्से विभिन्न आकार-प्रकार या रंगों के हो सकते हैं।
यह खुरदुरा या मुलायम भी हो सकता है।
इसका रंग त्वचा के रंग का भूरा, गुलाबी या सफेद भी हो सकता है।
हालांकि मस्से में दर्द नहीं होता लेकिन यदि ये ऐसे हिस्से में है जहां अक्सर दबाव पड़ता हो या वह हिस्सा मूवमेंट में रहता हो जैसे; पैर के तलुए, तो यह पीड़ायुक्त भी हो सकता है।
मस्से में रक्त वाहिनियों द्वारा खून और पोषक तत्व सप्लाई किये जाते हैं जो काले बिन्दुओं-सी दिखती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info